दिलखुशर मिठाई Dilkushar

Dilkusher sweet,rajasthni sweet, best sweet, home made sweet, Cardamompowder,Gram,flour,Khoya,Sugar,Milk ,Pistha,Ghee

राजस्थान उसके खाने के साथ साथ उसकी अलग अलग प्रकार की स्वादिष्ट मीठे पकवानों के लिये भी जाना जाता है आज हम आपको उसमे से एक मिठाई बनान सिखायेंगे

सामग्री

  1. घी 1 कप
  2. दूध 2 बड़ी चम्मच
  3. पिस्ता 4 बड़ी चम्मच
  4. बेसन 2 कप
  5. इलायची पाउडर 1 छोटी चम्मच
  6. चीनी 1/2 कप
  7. खोया 1 कप

विधि

  • पहले एक बाउल बेसन डाले और घी को गरम करके आधा घी बेसन में डाल कर अच्छी तरह मिलाये।
  • अब बचा हुआ घी कड़ाई में डाल कर गरम कीजिये।
  • फिर उसमे घी मिला बेसन मिश्रण डाल कर गोल्डन ब्राउन कलर आने तक लगातार चलाते हुए पकाये।
  • अब खोया और इलायची पाउडर मिलाकर 5 मिनट तक पका कर गैस बंद कर दें।
  • बर्तन में चीनी और 1 कप पानी डाल कर 10 मिनट तक धीमी आंच पर रखें।
  • 10 मिनट बाद दूध डाल कर मिलाये।
  • चाशनी के ऊपर एक लेयर आने के बाद चम्मच से उसे निकाल दीजिये। और गैस बन्द कर दें।
  • अब बेसन के मिश्रण में चाशनी डाल कर मिलाये।
  • अब इस मिश्रण को प्लेट में निकाल कर सामान रूप से फैला उसके ऊपर बारीक़ कटा हुआ पिस्ता सजाकर ठंडा होने के बाद पीसेस में काट लीजिये।

अब आपकी दिलखुशर तैयर हे।

About the Author

Leave a Reply