कोविड-19 वैक्सीन के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन CoWIN app
जल्द हे भारत सरकार की तरफ से covid 19 के टीकाकरण अभियान की शुरआत किजायगी जिस के लिए सरकार CoWIN app लॉन्च करेगी |
यह CoWIN app प्ले स्टोर पर मिलेगी जो की बिलकुल मुफ्त होगी साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस app के जरिया आप कोरोना वैक्सीन के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं और इस के लिए किसी भी तरह के कोई चार्ज नहीं लिया जायगा |
CoWIN app के जरिये वेक्सीन लेने वाले व्यक्ति किसी भी संभावित साइड इफेक्ट पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से कोविड-19 के इलाज के लिए दो वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है. जिनमें कोवैक्सीन और कोविशील्ड शामिल हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि Co-WIN एक ऐसा mobile app है जो फ्री में डाउनलोडिंग के लिए सभी को उपलब्ध होगा। इस एप में टीकाकरण की प्रक्रिया से लेकर प्रशासनिक क्रिया-कलापों, टीकाकरण कर्मियों और जिन्हें वैक्सीन दी जानी है, उनकी पूरी जानकारी रहेगी।
इसमें self registration का भी विकल्प होगा। साथ ही किसी पंचायत का मुखिया भी अपनी पंचायत के लोगों के टीकाकरण के लिए इस एप से अप्लाई कर सकेगा।
CoWIN app पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
अभी सरकार ने आधिकारिक तौर पर अभी तक CoWIN एप को लॉन्च नहीं किया है अभी हमें गूगल प्ले-स्टोर पर इस नाम से बहुत सी app मिल जायँगी अभी किसी भी गलत app को डाउनलोड नहीं करना है जैसे ही app सरकार के जरिये गूगल प्ले-स्टोर पर डाली जायगी उसकी लिंक यहाँ उपलब्ध करा दी जायगी साथ CoWIN app पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें यह भी बताया जायगा
कोविड-19 का वैक्सीनेशन तीन चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे. इसके बाद इमरजेंसी वर्कर्स का वैक्सीनेशन होगा. वहीं, तीसरे चरण में वैसे लोग जो पहले से ही किसी बीमारी से ग्रसित हैं, उनका वैक्सीनेशन किया जाएगा |
CoWIN app के हैं पांच मॉड्यूल
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार Co-WIN एप में पांच मॉड्यूल हैं
- प्रशासनिक मॉड्यूल,
- रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल,
- वैक्सीनेशन मॉड्यूल,
- लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल
- रिपोर्ट मॉड्यूल
इनमें से पहला मॉड्यूल प्रशासनिक मॉड्यूल है जिसमें वैक्सीन के लिए सेशन निर्धारित किये जायँगे और टीका लगवाने वाले लोगों और प्रबंधकों को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा।
रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल में आप खुद वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इस मॉड्यूल के लिए कोई संस्था थोक में उन लोगों का रजिस्ट्रेशन कर सकती है, जिन्हें वैक्सीन की जरूरत है। लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल में क्यूआर कोड आधारित एक टीकाकरण सर्टिफिकेट मिलेगा।
गूगल का फूल फॉर्म क्या है ? what is google full form in hindi